जयपुरः राजस्थान हाईकोर्ट के बाहर वकीलों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है करीब 75 घंटे से अधिक समय बाद वकीलों ने धरना समाप्त किया. राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने घोषणा की. कहा कि 15 से 20 दिन के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है.
6 सूत्रीय मांगों को लेकर पुलिस, प्रशासन और बार एसोसिएशन में सहमति बनी. SIT गठन के साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट पेश करेगी. 16 फरवरी सुबह करीब 11.30 बजे से हाईकोर्ट के बाहर वकीलों ने जाम लगा रखा था.