17 IPS के तबादलों की सूची जारी, 6 जिलों के SP बदले... 1 रेंज IG का तबादला, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः 19 मार्च को हुए नौ आईपीएस के तबादले के ठीक दो माह बाद मंगलवार मध्यरात्रि बाद 17 आईपीएस के तबादले,पोस्टिंग की सूची जारी की गई. इसके तहत 6 जिलों के एसपी बदले जबकि कुल मिलाकर 8 एसपी को इधर-उधऱ किया गया. इस सूची में एक रेंज आईजी को बदला गया तो कुल मिलाकर 4 आईजी इधर-उधऱ किए गए और एक एडीजी की जिम्मेदारी बदली है. वहीं केन्द्रीय डेप्यूटेशन से लौटने के बीस दिन बाद एपीओ आईपीएस के.बी.वंदना को पोस्टिंग देते हुए उन्हें सीआईडी अपराध शाखा में आईजी की जिम्मेदारी दी गई है.

कार्मिक विभाग ने मंगलवार मध्यरात्रि बाद 17 आईपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची जारी कर दी है. 

तबादला सूची की खास बातें
करीब नौ साल बाद केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं के.बी.वंदना को मिली पोस्टिंग
केन्द्रीय डेप्यूटेशन से लौटने के बीस दिन बाद एपीओ आईपीएस के.बी.वंदना को पोस्टिंग देते हुए उन्हें सीआईडी अपराध शाखा में आईजी की जिम्मेदारी दी गई है.

ऐसा उनके केन्द्रीय जांच एजेंसी एनआईए में लंबे अनुभव को देखते हुए किया गया है. वे एनआईए में पहले डीआईजी और फिर ढाई साल तक आईजी रहीं. 

इससे पूर्व  उससे पूर्व वंदना केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ पुलिस अनुसंधान व विकास में  रहीं. 
अपने करीब नौ माह की केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की निजी सचिव भी रह चुकी हैं. 

इन 6 जिलों के एसपी बदले
इनमें से चार आईपीएस का महज बदला जिला 

2014 बैच के आईपीएस धर्मेन्द्र सिंह का जिला बदलते हुए भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ में एसपी लगाया गया है. 

2016 बैच के आईपीएस राजेश कुमार मीणा का जिला बदलते हुए टोंक से भरतपुर में एसपी लगाया गया है. 

2019 बैच के आईपीएस सागर का जिला बदलते हुए दौसा से भीलवाड़ा में एसपी लगाया गया है. 

20121 बैच के आईपीएस रोशन मीणा नागौर में एसपी थे अब उनका जिला बदलते हुए टोंक में एसपी पद दिया गया है. 

वहीं 2016 बैच के आईपीएस पीयूष दीक्षित अभी एसीबी में एसपी थे अब उन्हें दौसा जिले के एसपी पद पर लगाया गया है. 

2014 बैच के आईपीएस ज्ञान चंद्र यादव एटीएस में एसपी थे जिन्हें अब डीडवाना-कुचामन जिले के एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है. 

2023 बैच की आईपीएस आशिमा वासवानी अभी मावली में एएसपी थीं अब उन्हें सीएम के गृह जिले भरतपुर शहर में एएसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है. 

2008 बैच के आईपीएस हरेन्द्र महावर कोटा रेंज में आईजी बनाए गए हैं. वे अभी सीआईडी सीबी में आईजी थे.    

2000 बैच की आईपीएस लता मनोज कुमार से सिविल राइट्स, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का जिम्मा लिया गया है और अब उनके पास कम्यूनिटी पुलिसिंग के एडीजी पद का जिम्मा रहेगा हालांकि इसके साथ उन्हें जन अभियोग का भी जिम्मा दिया है जबकि उनके पास की सिविल राइट्स,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एडीजी पद का अतिरिक्त चार्ज अब 1997 बैच के आईपीएस डॉ.हवासिंह घुमरिया को दे दिया गया है.