मुंबईः महाराष्ट्र में अहिल्याबाई होलकर पर फिल्म बनाने की तैयारी है. महाराष्ट्र सरकार ने 21.6 करोड़ रुपए के अनुदान की मंजूरी दी है. विभिन्न भाषाओं में अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर फिल्म बनेगी.
मुख्य रूप से मराठी में फिल्म का निर्माण किया जाएगा. 28 मार्च को अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनाई गई थी. इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने फिल्म की घोषणा की.