उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

उदयपुरः उदयपुर के वल्लभनगर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की. ACB ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह को ट्रैप किया है. 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है. रिकॉर्ड को सही करने की एवज में घूस मांगी थी. 

ऐसे में मामले की जानकारी मिलने पर टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. ACB ASP राजीव जोशी ने कार्रवाई को अंजाम दिया.