जयपुरः DGCA ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है. हवाई टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. बुकिंग के बाद 48 घंटे के अंदर बदलाव पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा. नाम में करेक्शन भी बुकिंग के 24 घंटे के भीतर कर सकेंगे.
यात्रियों के लिए विशेष रूप से ऑनलाइन बुकिंग पर यह सुविधा लागू होती है. यह कदम यात्रियों के लिए सुविधाजनक, तेज और भरोसेमंद साबित होगा