VIDEO: जयपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी कवायद, शहर के कई चौराहों पर बनेगी स्लिप लेन, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: शहर में बढ़ती यातायात जाम की समस्या से निराकरण के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार गंभीर है. कुछ सुधार लागू करने के किस तरह यातायात को सुचारू किया जा सकता है, इसको लेकर जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड निरंतर प्रयास कर रहा है. बोर्ड की हाल ही हुई बैठक में इसको लेकर कई फैसले किए गए. 

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हाल ही जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक हुई. इस बैठक में जेडीए के अलावा नगर निगम, यातायाता पुलिस, परिवहन विभाग और जिला प्रशासन आदि एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए. वाहन चालकों को विभिन्न चौराहों व तिराहों पर फ्री लेफ्ट टर्न की सुविधा मिले ताकि लालबत्ती पर वाहनों की लंबी कतार नहीं लगे, इसको लेकर बैठक में मंथन किया गया. इसके बाद विभिन्न स्थानों पर फ्री लेफ्ट टर्न सुविधा विकसित करने के लिए स्लिप लेन बनाने का फैसला किया गया.

सेंट जेवियर चौराहे पर विकसित होगी सुविधा
अशोक मार्ग से भगवान दास रोड की तरफ बनेगी स्लिप लेन

डीडी पार्क चौराहे पर विकसित होगी यह सुविधा
रेलवे अंडरपास से रीको की तरफ बनेगी स्लिप लेन

सोडाला सर्किल पर विकसित होगी यह सुविधा
रामनगर से न्यू सांगानेर रोड की तरफ बनेगी स्लिप लेन

आईआईएस चौराहे पर विकसित होगी स्लिप लेन
शिप्रा पथ से रिद्धि-सिद्धि की तरफ बनेगी स्लिप लेन

अरावली मार्ग मध्यम मार्ग चौराहे पर विकसित होगी स्लिप लेन
एसएफएस चौराहे से न्यू सांगानेर रोड की तरफ और
वीटी रोड मध्यम मार्ग से शिप्रा पथ थाने की तरफ बनेगी स्लिप लेन

सिटी पार्क वीटी रोड मध्यम मार्ग पर विकसित होगी स्लिप लेन
अरावली मार्ग मध्यम मार्ग से वीटी रोड न्यू सांगानेर रोड की तरफ
और किरण पथ मध्यम मार्ग से वीटी रोड शिप्रा पथ की तरफ बनेगी स्लिप लेन

गंगा जमुना पेट्रोल पंप तिराहे पर बनेगी स्लिप लेन
गुर्जर क थड़ी से शिप्रा पथ रोड की तरफ और
शिप्रा पथ रोड से रेल नगर की तरफ बनेगी स्लिप लेन

ओटीएस चौराहे पर विकसित होगी यह सुविधा
चौराहे से आरआईसी की तरफ बनेगी स्लिप लेन
आरआईसी की तरफ बनाई जाएगी स्लिप लेन

किसान मार्ग तिराहे पर यह सुविधा की जाएगी विकसित
टोंक रोड से गांधी नगर रेलवे स्टेशन क तरफ विकसित होगी सुविधा
यहां पर विकसित की जाएगी फ्री लेफ्ट की सुविधा

यूनिवर्सिटी मोड तिराहे पर विकसित होगी सुविधा
टोंक रोड से जनता स्टोर की तरफ विकसित होगी सुविधा

मुरलीपुरा चौराहे पर विकसित होगी यह सुविधा
अलका तिराहे से मुरलीपुरा थाने की तरफ और
सीकर रोड से विद्याधर नगर की तरफ विकसित होगी सुविधा

नींदड़ मोड़ पर विकसित की जाएगी यह सुविधा
नींदड़ मोड़ से हरमाड़ा थाने की तरफ बनेगा फ्री लेफ्ट

झोटवाड़ा में कांटा चौराहे पर विकसित होगी यह सुविधा
कालवाड़ रोड से खिरणी फाटक की तरफ विकसित होगी सुविधा

बोरिंग चौराहे पर विकसित होगी यह सुविधा
कालवाड़ से निवारू रोड की तरफ पर विकसित होगी यह सुविधा

गांधी पथ पुलिया,धावास पुलिया,आम्रपाली पुलिया,वैशाली पुलिया,
और सिरसी पुलिया पर विकसित होगी फ्री लेफ्ट सुविधा
इन सभी पुलियाओं के चारों तरफ के रास्तों पर होगी यह सुविधा

धोबी घाट सर्किल पर विकसित होगी यह सुविधा
धोबी घाट से रामगढ़ की तरफ और
रामगढ़ मोड़ से धोबी घाट की तरफ विकसित होगी यह सुविधा

वनस्थली मार्ग चौराहे पर विकसित होगी यह सुविधा
संसारचंद्र रोड से जालुपुरा थाने की तरफ और
जालुपुरा थाने से गवर्नमेंट हॉस्टल की तरफ विकसित होगी यह सुविधा

आमेर रोड स्थित न्यू रामगढ़ रोड चौराहे पर होगी विकसित
चारों दिशाओं में फ्री लेफ्ट टर्न सुविधा होगी विकसित
फ्री लेफ्ट बनने की राह में आ रहे निर्माण हटाएगा
जयपुर नगर निगम हटाएगा ये निर्माण

आगरा रोड पर विकसित होगी फ्री लेफ्ट टर्न सुविधा
चंद्र महल गार्डन के पीछे घाटी करोलान रोड पर होगी विकसित

सड़क पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर मीडियन कट के कारण यातायात अवरूद्ध होने पर चर्चा की गई. साथ ही जरूरत के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने और सड़क पर वाहनों की भीड़ कम करने को लेकर भी इस बैठक में विचार किया गया. कई स्थानों पर मीडियन कट बंद करने और ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने के के फैसले किए गए.

बजाज नगर रोड के 5 कट होंगे बंद
जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हाल हुई बैठक
बैठक में इस बारे में किया गया फैसला
इस 14 सौ मीटर लंबी सड़क पर है कुल 9 मीडियन कट
इनमें से 5 मीडियन कट्स को बंद करने की है तैयारी

महल रोड पर कट किया जाएगा बंद
बालाजी मोड से जगतपुरा ROB के बीच का कट होगा बंद
जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हाल ही हुई थी बैठक
बैठक में इस बारे में किया गया फैसला
कट बंद होने के बाद वाहन चालक ले सकेंगे यू टर्न
जगतपुरा ROBके नीचे से ले सकेंगे यू टर्न
जेडीए की ओर से विकसित की गई यू टर्न की सुविधा

गांधी सर्किल से अरण्य भवन के बीच
और अरण्य भवन व बालाजी तिराहे बीच स्थित कट्स होंगे बंद
मीडियन कट्स किए जाएंगे बंद
इसी तरह पारीक कॉलेज रोड पर भी कट होगा बंद
पारीक कॉलेज के सामने स्थित कट होगा बंद

सी-स्कीम इलाके में यातायात जाम को लेकर बड़ा फैसला
ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हाल ही हुई बैठक किया फैसला
इसके मुताबिक रमेश मार्ग और
युधिष्ठिर मार्ग को जोड़ा जाएगा आपस में
इन दोनों मार्गों के बीच स्थित है नाला
नाले पर पुल बनाकर जोड़ा जाएगा दोनों सड़कों
यहां अक्सर यातायात जाम की रहती है स्थित
पुल बनने से वाहनों का हो सकेगा आवागमन

गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने खुलेगा कट
टोंक रोड पर खोला जाएगा मीडियन कट
ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हाल ही हुई बैठक किया फैसला
इससे पहले स्थित मीडियन कट को किया जाएगा बंद
बड़ी संख्या में वाहन जाते हैं रेलवे स्टेशन की तरफ
स्टेशन जाने के लिए इन वाहनों को लेना पड़ता है यू टर्न
इसके चलते यातायात कई बार होता है अवरूद्ध
इस समस्या के निराकरण के लिए मौजूदा कट होगा बंद
इसके बजाए स्टेशन के ठीक सामने खोला जाएगा कट

सीकर रोड स्थित टोड़ी मोड़ पर किया जाएगा स्थापित
टोड़ी मोड़ पर स्थापित किया जाएगा ट्रैफिक सिग्नल
टोड़ी मोड़ दरअसल है तिराहा
चौमूं,जयपुर व ट्रांसपोर्ट नगर के बीच होता है आवागमन
तिराहे पर रोजाना 1.8 से 2 लाख वाहनों का होता है आवागमन