भजनलाल सरकार का बड़ा प्रगतिशील फैसला ! राजस्थान के 123 शहरों में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार

भजनलाल सरकार का बड़ा प्रगतिशील फैसला ! राजस्थान के 123 शहरों में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार

जयपुर : भजनलाल सरकार ने प्रगतिशील फैसला लिया है. राजस्थान के 123 शहरों में अब 24 घंटे बाजार खुलेंगे. राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम में संशोधन की अधिसूचना जारी की गई है. संशोधित अधिसूचना के बाद प्रदेश में 24 घंटे बाजार खोलने की अनुमति होगी. 

24 घंटे बाजार खोलने के संबंध में लंबे समय से व्यापारियों की ओर से मांग की जा रही थी. 24 घंटे बाजार खोलने के फैसले में झलक मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता रही है. सचमुच अब वक्त आ गया है 21वीं सदी के नए भारत में इस तरह के उदारवादी फैसले लेने का समय आ गया है.

राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार इस फैसले का 2028 के चुनाव में भी राजनीतिक लाभ मिलेगा. लेकिन इस मोड़ पर सरकार के सामने एक अहम सवाल है ? क्या अब शराब की दुकानों और नाइट क्लब्स को भी समय सीमा की कुछ राहत मिलेगी ?

अब शराब की दुकानें रात 8 बजे की बजाय रात 10 बजे तक और नाइट क्लब रात 12 बजे की बजाय रात 1-2 बजे तक खुले रखने का फैसला होगा! पर्यटन के क्षेत्र में भी “नाइट लाइफ” एक पॉपुलर कॉन्सेप्ट है. क्योंकि ऐसा न होने से वर्तमान में सरकार को अरबों रुपए का REVENUE LOSS हो रहा है. संशोधन के साथ ही नियोजक के लिए शर्तें लागू होगी. 

नियोजन के साथ कार्मिक फ्रेंडली नई व्यवस्था होगी. कार्मिक को सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा. कार्मिक को प्रतिदिन 10 घंटे और सप्ताह में 48 घंटे से अधिक का कार्य नहीं होगा. ओवरटाइम का भुगतान अधिनियम के अनुसार देना होगा. दुकान एवं वाणिज्यिक संस्थान की ओर से शर्तों के उल्लंघन पर रजिस्ट्रेशन रद्द होगा.