प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, कहा- 2047 विकसित भारत नारा नहीं, ये हमारा कमिटमेंट है

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, कहा- 2047 विकसित भारत नारा नहीं, ये हमारा कमिटमेंट है

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है. करीब साढ़े चार घंटे तक चली बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा हुई. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 2047 विकसित भारत नारा नहीं, ये हमारा कमिटमेंट है.

सूत्रों के अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक में 9 विभागों ने प्रेजेंटेशन दिया. कृषि, वन, श्रम, परिवहन, कॉरपोरेट, विदेश, कॉमर्स और ऊर्जा मंत्रालय का प्रेजेंटेशन हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रालयों में रिफॉर्म पर जोर देते हुए कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखकर सभी विभाग काम करें. 

फाइल जल्दी से चले फालतू में चक्कर नहीं काटें. कल समय में ज्याद काम, हर चीज में सरलता लाए. पीएम मोदी ने सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने का जिक्र किया. पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि सरकार की उपलब्धियों और सुधारों को जनता तक लेकर जाएं. बैठक में 5 देशों के सफल दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत हुआ.