मेघालय में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल, 8 मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा

मेघालय में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल, 8 मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : मेघालय में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रही है. मेघालय के 8 मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया है. मेघालय मंत्रिमंडल में आज फेरबदल होने वाला था. 

इससे पहले ही 8 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. CM कोनराड संगमा ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रियों के इस्तीफे सौंपे हैं. वहीं नए मंत्रियों को आज शाम 5 बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी.

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा:
अपने पदों से इस्तीफा देने वाले आठ मंत्रियों में अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा और अबू ताहिर मंडल, पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, शकलियार वारजरी और के ए एल हेक शामिल हैं.