मानसून ने किया पूरे राजस्थान को कवर, 24 घंटे के दौरान 13 सूखे बांधों में हुई पानी की आवक

मानसून ने किया पूरे राजस्थान को कवर, 24 घंटे के दौरान 13 सूखे बांधों में हुई पानी की आवक

जयपुर : मानसून ने पूरे राजस्थान को कवर कर लिया है. पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है. सामान्य से 1 दिन की देरी से पूरे राजस्थान को कवर किया. 9-10 जुलाई को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश के आसार हैं.

भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. 10-11 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ेगा. अगले एक सप्ताह तक अधिकांश इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

प्रदेश में बरस रही मानसून की मेहर:
राजस्थान में बरस रही मानसून की मेहर हो रही है. 24 घंटे के दौरान 13 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई है. लेकिन प्रदेश में अब तक 276 बांध खाली हैं. प्रदेश के बांधों में 59.14 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है. प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 45.49 प्रतिशत पानी है.