Rajasthan Dam: इस मानसून अब तक बांधों में आया 28.19 प्रतिशत पानी, 196 बांध हो चुके लबालब

Rajasthan Dam: इस मानसून अब तक बांधों में आया 28.19 प्रतिशत पानी, 196 बांध हो चुके लबालब

जयपुरः राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 71.53 प्रतिशत पानी आ गया है. पिछली 26 जुलाई से बांधों में 34.48 प्रतिशत पानी अधिक आ गया है. इस मानसून अब तक बांधों में आया कुल भराव क्षमता का 28.19% पानी आया है. जिसमें  पिछले 24 घंटे के दौरान 45.87 MQM पानी की आवक हुई. इस मानसून अब तक 196 बांध लबालब हो चुके है. 

जयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 77.68 प्रतिशत पानी, भरतपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 52.92 प्रतिशत पानी, जोधपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 47.57 प्रतिशत पानी, कोटा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 87.94 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 67.98 प्रतिशत पानी और उदयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 46.46 प्रतिशत पानी आ गया है.  

जयपुर जिले के 9 बांधों पर चादर चली. छापरवाड़ा बांध में 17 फीट भराव पर 4 फीट की चादर चली. कानोता बांध में 17 फीट भराव पर आधा फीट की चादर चली. शील की डूंगरी में 15 फीट भराव पर दो फीट की चादर चली. खेजड़ी बांध में 10.6 फीट भराव पर एक फीट की चादर चली. शिव की डूंगरी में 15 फीट भराव पर 5 फीट की चादर चली. हनुमानगढ़ सागर गागरडू में 9 फीट भराव पर 5 फीट की चादर चली. चंदलाई बांध में 10 फीट पर 5 फीट भराव की चादर चली. बांडोलाव नरेना में 7 फीट भराव पर चली आठ फीट की चादर चली. धोबोलाव बांध में 12 फीट भराव पर 4 फीट की चादर चली.