बारां: किसानों के हक में सांसद दुष्यंत सिंह ने बड़ा कदम उठाया. गेहूं खरीद में लापरवाही पर सांसद ने सख्त उठाया. अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. MSP पर गेहूं खरीद की सुस्त प्रक्रिया और किसानों को हो रही परेशानी पर अधिकारियों को चेताया.
सांसद दुष्यंत सिंह ने भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए. कार्यवाहक जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. जिले में स्वीकृत 27 केंद्रों में से केवल 13 पर खरीद शुरू होने पर सांसद ने आपत्ति जताई. अधिकारियों को सभी केंद्र शीघ्र शुरू कर 100% क्षमता के साथ गेहूं खरीदने को कहा.
मंडी में बंपर आवक के बावजूद MSP पर खरीद न होने से किसानों को ₹500 प्रति क्विंटल का घाटा उठाना पड़ रहा है. पूर्व प्रधान अजीत सिंह और दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मैसेज नहीं भेजे जा रहे और अच्छी क्वालिटी का गेहूं भी रिजेक्ट किया जा रहा है. सांसद ने स्पष्ट किया कि किसानों को अधिकतम और सुविधाजनक खरीद का लाभ मिलना चाहिए. इसमें किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं होगी.