नई दिल्लीः राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने आंकड़े जारी किए है. 2024 में देशभर में 58.8 लाख संज्ञेय अपराध दर्ज हुए है. जबकि 2023 में यह संख्या 62.4 लाख थी रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के मामलों में भी 2.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है. महिलाओं के खिलाफ 2024 में 4 लाख 41 हजार मामले दर्ज हुए है. जबकि 2023 में 4 लाख 48 हजार मामले दर्ज थे. हत्या के मामलों में कमी लेकिन आर्थिक अपराध और राज्य विरोधी मामले बढ़े है.