जयपुर : न्यू ईयर और सुपर वीक में मरुधरा पावणों से गुलजार है. शीतकालीन अवकाश के चलते राजस्थान में पर्यटकों की आवक बढ़ गई है. न्यू ईयर से पहले ही गुलाबी नगर जयपुर के सभी सितारा होटल्स में बुकिंग हो गई है. सुपर वीक में और भी ज्यादा पर्यटकों की आवक की उम्मीद है.
नाहरगढ़, हवामहल, जलमहल पर भी बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचे हैं. वहीं रेतीले धोरों में भी नववर्ष मनाने की देशी-विदेशी पावणों में होड़ मची है. जैसलमेर की सभी सितारा, सम धोरों के कैंप्स-टेंट में जबरदस्त बुकिंग हुई है. पुष्कर, लेकसिटी, सूर्यनगरी और आबू की वादियां भी पावणों से गुलजार है.