जयपुरः कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को अब जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. नए अध्यक्ष चयन के लिए राहुल गांधी ने दो दिन दिल्ली में करीब 15 दावेदारों के इंटरव्यू लिए. इंटरव्यू में राजस्थान से तीन नेता विनोद जाखड़,दिलीप चौधरी औऱ निर्मल चौधरी भी शामिल हुए. राहुल गांधी ने ग्रुप डिसक्शन के जरिए दावेदारों की सियासी समझ और विचारधारा सहित कई पहलुओं को परखा.
एनएसयूआई को जल्द अब वरुण चौधरी की जगह नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. नए अध्यक्ष के चयन से जुड़ी सारी कवायद कंप्लीट हो चुकी है. खास बात है कि इस बार चयन प्रक्रिया में खुद राहुल गांधी ने सीधे दखल दिया. इसके लिए राहुल गांधी ने लगातार दो दिन कईं घंटे तक करीब 15 दावेदारों से लंबी चर्चा की. खास बात है कि इस बार इंटरव्यू प्रक्रिया में एक साथ पहली बार राजस्थान से तीन दावेदार शामिल हुए.
जल्द होगी NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी
दिल्ली में दो दिन चला इंटरव्यू का दौर
खुद राहुल गांधी ने दावेदारों से की लंबी ग्रुप डिसक्शन में चर्चा
देशभर से करीब 15 दावेदारों से की राहुल गांधी ने चर्चा
राजस्थान से तीन नेता इंटरव्यू प्रक्रिया में हुए शामिल
विनोद जाखड़,निर्मल चौधरी औऱ दिलीप चौधरी ने दिया इंटरव्यू
अखिलेश यादव, कुणाल सहरावत, अनुलेखा,चुन्नू सिंह,कबीर
संजय सोलंकी,मान्या शर्मा,विकास नेगी औऱ रॉकी तूसीर के हुए इंटरव्यू
ग्रुप डिसक्शन के अलावा अकेले में भी दावेदारों से राहुल ने की चर्चा
सोशल मीडिया संचालन,विचारधारा और सियासी समझ जैसे पहलुओं को परखा
चयन प्रक्रिया के दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे. दरअसल राहुल गांधी चयन प्रक्रिया को इस बार गंभीरता से इसलिए अंजाम दे रहे है कि क्योंकि वरुण चौधरी की कार्यशैली से वो काफी खफा थे. लिहाजा राहुल गांधी ने एक-एक दावेदार से बातचीत करते हुए अपने स्तर पर इस बार उनकी स्क्रीनिंग की. सभी से चर्चा के बाद फाइनल तीन-चार नामों का पैनल तैयार किया गया है.
बताया जा रहा है कि फाइनल पैनल में संजय सोलंकी,कबीर,विनोद जाखड़ औऱ कुणाल सहरावत के नाम सामने हो सकते है. अभी राजनीतिक और जातिगत समीकरण साधने के लिए फाइनल एक नाम पर मुहर लगाने की कवायद जारी है. अगर राहुल गांधी गुजरात मिशन फैक्टर पर चयन करते है तो संजय सोलंकी का नंबर आ सकता है. पूर्वोत्तर में असम चुनाव को साधने की कवायद के तहत मणिपुर के कबीर को मौका मिल सकता है. वहीं राजस्थान के विनोद जाखड़ भी अध्यक्ष की दौड़ में बरकरार है. अब देखना है कि इन तीनों में से किसी को जिम्मेदारी मिलती है या फिर किसी और की किस्मत खुलती है.
NSUI को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
दिल्ली में दो दिन चला इंटरव्यू का दौर
खुद राहुल गांधी ने 15 दावेदारों से की लंबी चर्चा
दावेदारों की सियासी समझ और विचारधारा सहित कईं पहलुओं को परखा
राजस्थान से विनोद जाखड़,दिलीप चौधरी औऱ निर्मल चौधरी के हुए इंटरव्यू
इंटरव्यू के बाद 3-4 नामों का पैनल तैयार
असम,मणिपुर,दिल्ली या फिर राजस्थान से हो सकता है अध्यक्ष