शादी के एक माह बाद रश्मिका मंदाना ने दी Good News..! लिखा-'अब हम 3 हो गए', प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू

शादी के एक माह बाद रश्मिका मंदाना ने दी Good News..! लिखा-'अब हम 3 हो गए', प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू

इंटरनेट डेस्क: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और अभिनत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में प्राइवेट समारोह में शादी की. शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए. इनकी लव स्टोरी फिल्म Geetha Govindam से शुरू हुई मानी जाती है.

अब हम तीन हैं - क्या है मामला? हाल ही में रश्मिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया: now it’s us three. इसके बाद फैंस में हलचल मच गई और प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू हो गईं. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.दोनों जल्द ही मूवी “Ranabaali” में साथ नजर आएंगे. यह उनकी शादी के बाद पहली फिल्म होगी, जिससे फैंस में काफी उत्साह है.

शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं. हाल ही में सेट पर दोनों का ग्रैंड वेलकम भी हुआ. साथ ही, उनका सिंपल और ट्रेडिशनल लुक भी चर्चा में रहा. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब ऑफिशियली शादीशुदा कपल हैं. उनकी “अब हम तीन हैं” पोस्ट ने जरूर चर्चा बढ़ाई है, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ अटकलें हैं.