जयपुरः देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी जो राजस्थान विधानसभा के कार्यक्रम में आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय विधायी महाकुंभ के समारोह में शिरकत करेंगे. ये आयोजन अगले साल राजस्थान दिवस पर प्रस्तावित. कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा बनाने के बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से प्रधानमंत्री को विधिवत् निमंत्रित किया जाएगा.
साल 1952 में जब राजस्थान में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से विधानसभा का गठन हुआ तब तब तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जयपुर के टाउन हॉल यूं कहे पुरानी विधानसभा में विधायकों को संबोधित किया था. उस समय टीकाराम पालीवाल राज्य के मुख्यमंत्री थे. पंडित नेहरू ने पूरे देश के साथ-साथ राजस्थान में सिंचाई और बांध परियोजनाओं को बहुत बढ़ावा दिया. उनके विजन के तहत ही भाखड़ा नांगल परियोजना और चंबल घाटी परियोजना से राजस्थान के बड़े हिस्से को सिंचित करने और पानी की आपूर्ति का लाभ मिला था. आगे चलकर पंडित नेहरू ने देश में पंचायती राज का श्रीगणेश नागौर से किया था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान विधानसभा आमंत्रित करने जा रही है. विधानसभा के अमृत महोत्सव के समापन पर होने वाले कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी आ सकते है.
--पीएम मोदी आयेंगे राजस्थान ! --
राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव समापन
कार्यक्रम में होंगे शामिल
अखिल भारतीय विधायी महाकुंभ को करेंगे संबोधित
साल 2027 में राजस्थान दिवस पर कार्यकम प्रस्तावित
महाकुंभ में देशभर के विधायी नेतृत्व की सहभागिता होगी
सभी राज्यों के विधानमंडलों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सचिवों को भी समारोह में बुलाया जायेगा
स्पीकर देवनानी कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर आमंत्रण देने जायेंगे
राजस्थान विधानसभा के 75 सालों के गौरवमय इतिहास को देखें तो यहां के निकले राजनेताओं ने देश और दुनिया में अपनी छाप छोड़ी. भैरों सिंह शेखावत उप राष्ट्रपति के पद तक पहुंचे.भैरों सिंह शेखावत की राजनीति 1952 से शुरु हो गई थी. वे राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे. विधानसभा के विधायक रह चुके जगदीप धनखड़ भी देश के उप राष्ट्रपति बने. इसी विधानसभा के विधायक रह चुके ओम बिरला आज देश की लोकसभा के अध्यक्ष है. विधानसभा के कार्यक्रमों में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति ,लोकसभा अध्यक्ष आ चुके है. स्पीकर देवनानी एक बार फिर अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों में गणमान्यों को बुला रहे है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएगी राजस्थान!
राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव में करेगी शिरकत
अक्टूबर माह में महिलाओं को समर्पित होगा कार्यक्रम
देशभर की महिला विधायक करेगी शिरकत
समाज से सदन तक में भूमिका निभाने वाली महिला माननीय होगी शामिल
मौजूदा और पूर्व महिला विधायकों की संबोधित करेगी राष्ट्रपति
जुलाई माह में होना बाला पहला कार्यक्रम होगा
उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे संबोधित
राजस्थान की पहली से सोलहवीं विधान सभा तक के पूर्व और वर्तमान सदस्यों का विशाल सम्मलेन
इसमें लोकतंत्र की ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत किया जाएगा
महत्वपूर्ण एवं उत्कृष्ट कानूनों
सामाजिक परिवर्तनकारी निर्णयों और संसदीय परंपराओं की समीक्षा की जाएगी
समारोह में पूर्व विधान सभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम सदस्यों का विशेष सम्मान होगा।
लोकतंत्र के सफर के अनुभव और चुनौतियों, विधायी बिरासत, सदन की गरिमा और विधान सभा के डिजिटल रूपान्तरण पर भी सम्मेलन में चर्चा होगी
जनवरी में युवा शक्ति का सम्मेलन होगा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि
चयनित छात्र युवा संसद में भाग लेंगे
स्कूल कॉलेज में संविधान जागरूकता प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र युवा संसद में भाग लेंगे
राजस्थान विधानसभा के आयोजनों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आ चुके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना शेष है. यही कारण है कि राष्ट्रमंडल की राजस्थान शाखा की सोच यही है कि अमृत महोत्सव के अंतिम और समापन कार्यक्रम को नरेंद्र मोदी आए.