पीएम मोदी बोले- बंगाल में 93 फीसदी मतदान ऐतिहासिक, वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी अहम रही

पीएम मोदी बोले- बंगाल में 93 फीसदी मतदान ऐतिहासिक, वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी अहम रही

नई दिल्लीः बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर. मैं कार्यकर्ताओं की खुशी में शामिल हूं. आज का दिन कई मायनों में खास. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया. आज भरोसे की जीत का दिन है. पांचों राज्यों की जनता को नमन. उपचुनाव में भी हमारे उम्मीदवार जीते. 

हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा. लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता संस्कार. बंगाल में 93 फीसदी मतदान ऐतिहासिक. वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी अहम रही. चुनाव आयोग,सुरक्षाबलों का अभिनंदन. असम के लोगों ने तीसरी बार भरोसा जताया है. गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल.    

उत्तराखंड से बंगाल तक कमल खिला. पुडुचेरी की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया. हमारा मंत्र है नागरिक देवो भव. 20 से ज्यादा राज्यों में NDA की सरकार है. दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल की. आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है.