बंगाल के नतीजों पर पीएम मोदी का पोस्ट, पश्चिम बंगाल में कमल खिला, कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम

बंगाल के नतीजों पर पीएम मोदी का पोस्ट, पश्चिम बंगाल में कमल खिला, कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम

नई दिल्लीः बंगाल के नतीजों पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया. मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिला. कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम, समाज के हर वर्ग के लिए काम करेंगे. जनता ने बीजेपी को शानदार जनादेश दिया. हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करेगी. पश्चिम बंगाल की जनता को नमन. 

बंगाल में भाजपा की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट किया, कहा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितेषियों को ऐसा सबक सिखाया है. जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी. बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है. 

हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे. चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी.