नई दिल्लीः पीएम मोदी 2 दिवसीय मलेशिया दौरे पर है. मलेशिया के कुआलालंपुर में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है. मैंने मलेशिया आने का वादा पूरा किया. भारत के प्रति मलेशिया का प्यार दिख रहा है. मलेशिया में भारत के प्रति प्यार, सम्मान. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा.
भारतीय फिल्में और संगीत मलेशिया में लोकप्रिय. कोच्चि और कुआलालंपुर की सभ्यताओं में समानता है. भारत-मलेशिया की साझी विरासत है. भारत ने आपके दिलों में जगह बनाई है.
जब भारत में भूकंप आया तो आपने मदद की. मैं मन की बात कार्यक्रम में आपके बारे में चर्चा करता हूं. मलेशिया के 500 स्कूलों में भारतीय भाषा की पढ़ाई. मलेशिया में विवेकानंद जी को काफी लोग मानते हैं.