पीएम नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड, लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे PM बने, इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

पीएम नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड, लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे PM बने, इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. नरेंद्र मोदी लगातार लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे PM बन गए हैं. पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. 

इंदिरा गांधी लगातार 4,077 दिन इस पद पर रही थी. 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रही थी. पीएम मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर आज 4,078 दिन हो गए हैं. लंबे समय तक PM के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है. नेहरू 16 वर्ष और 286 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे.