जयपुर: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही जारी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पूरक प्रश्न पूछा. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कफ सिरप में क्या कार्यवाही हुई. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान में 2.4.5 ही डेथ हुई है. जिनमें मेन कारण है कि माता-पिता को जो दवा दी. वहीं उन्होंने अपने बच्चों को दे दी. इसलिए ओवरडोज की वजह से मौत हुई. दवा की वजह से कोई मौत नहीं हुई है.
आपकी सरकार में भी यही दवा दी जाती थी. टीकाराम जूली ने कहा कि वहीं बैच मध्य प्रदेश में था वही यहां पर था. खींवसर ने कहा कि बिना हमारे प्रिस्क्रिप्शन के दवा नहीं दी. ऐसे में हमारे डॉक्टर दोषी नहीं है. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि एक भी डेथ नहीं होनी चाहिए. एक भी डेथ होना हमारे लिए पीड़ादायक है. कारणों की जांच करवाएंगे.
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना में खर्च का प्रश्न:
विधायक हरिमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना में खर्च का प्रश्न पूछा. 2024 और 2025 में आउटडोर में मरीजों की संख्या पूछी गई. मंत्री खींवसर ने कहा कहा कि मैं संख्या का जवाब जल्द दूंगा. हरिमोहन शर्मा ने कहा कि जब मरीज बढ़े तो खर्च कम कैसे हुआ ? RGHS के तहत जो दवा दी जाती है उनमें किन फर्मों का कितना पैसा बकाया है ? पात्र लोगों को दवा क्यों नहीं मिल रही है?
खींवसर ने जवाब दिया और कहा-'डाउन फॉल नहीं हुआ है. दवाओं का खर्च बढ़ा है कम नहीं हुआ है. हरिमोहन शर्मा ने पूछा-'कफ सीरप में क्या जांच करवाई किन्हें दोषी पाया ? मंत्री खींवसर ने दिया जवाब-'प्रश्न के दायरे में ही नहीं है. हरिमोहन शर्मा ने कहा कि सवाल रिलेवेन्ट ही है. दवाइयां नहीं मिल रही है गरीबों को.