जयपुरः प्रदेश में समय से पहले गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. अरब सागर में एंटी साइक्लोन सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है. राजस्थान समेत कई राज्यों में जल्दी गर्मी शुरू हो गई है. राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी पड़ रही है. दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है.
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. ऐसे में मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है. 9 और 10 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी राजस्थान में अगले सप्ताह गर्मी बढ़ेगी. मौसम साफ रहने से तापमान और चढ़ेगा.