जयपुर : राजस्थान बजट को लेकर उम्मीदों का पारावार बढ़ गया है. राजस्थान बजट में एक लाख नौकरी, पेंशन, लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ेगा. किसानों को फसल और दूध बेचने पर बोनस, नई तबादला नीति, ज्यादातर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा संभव है. पोपुलर डिमांड्स को पूरा करने वाली छोटी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलेगी. शिक्षा,स्वास्थ्य,पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा संभव है. RAS और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है.
संविदा कर्मचारियों की सैलरी-मानेदय बढ़ाने पर बजट में प्रावधान संभव है. किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने पर फिर घोषणा होगी. सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा,बजट प्रावधान होगा. सरकारी विभागों में ट्रांसफर के लिए नई तबादला नीति लागू करने की घोषणा के आसार हैं. केंद्र सरकार की तर्ज पर तबादलों के लिए समय तय करना संभव है. दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय, पंचायत चुनाव लड़ने से रोक हटाने को लेकर बिल लाने की घोषणा हो सकती है.
खेजड़ी बचाने कानून लाने की हो सकती घोषणा:
खेजड़ी बचाने कानून लाने की घोषणा हो सकती है. सोलर पावर प्लांट्स के लिए नई गाइडलाइन का ऐलान हो सकता है. नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे और सड़कों की घोषणा होगी. कई सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा, नए ओवरब्रिज, अंडर ब्रिज बनेंगे. नए स्टेट एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा होगी. जिलों में कई सड़कों को अपग्रेड करने की घोषणा होगी. नए ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की घोषणा होगी. किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा. सरकार फैज मैनर में किसान सम्मान निधि को 12000 रुपए तक पहुंचाएगी. गेहूं सहित कुछ चुनिंदा फसलों को एमएसपी पर खरीद के साथ बोनस, एमएसपी पर बाजरा खरीद की घोषणा संभव है. एमएसपी पर बाजरा और ज्वार सहित चुनिंदा फसलों को खरीदने की घोषणा संभव है.
महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना लाने के आसार:
दूध उत्पादक किसानों से खरीदे जाने वाले दूध पर बोनस बढ़ाने की घोषणा संभव है. पशुधन स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा. महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना लाने के आसार हैं. इसमें महिलाओं को सब्सिडी से लेकर कर्ज दिलाने तक के प्रावधान होंगे. बजट में रोडवेज के लिए करीब 1000 नई बसों की खरीद की घोषणा के आसार हैं. रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का भी ऐलान हो सकता है. सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए ई बसें खरीदने की घोषणा होगी. इसके लिए निकायों को अलग से बजट दिया जाएगा.
अमृत-2 योजना के तहत सीवरेज और पेयजल के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे:
अमृत-2 योजना के तहत सीवरेज और पेयजल के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे. मझोले और छोटे शहरों पर खास फोकस हो सकता है. जनजीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए टाइम लाइन की घोषणा के आसार हैं. अगले दो साल में बचे हुए घरों तक पानी पहुंचाने की घोषणा होगी. बजट में छोटे लेवल पर नई सिंचाई परियोजनाअें की घोषणा होगी. आदिवासी इलाकों के लिए भी छोटी सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी. माइक्रो इरिगेशन की योजनाओं का दायरा बढ़ेगा.
बिना ब्याज फसली कर्ज की स्कीम में लाखों नए किसानों को जोड़ा जाएगा:
बिना ब्याज फसली कर्ज दिए जाने की योजना का दायरा और बड़ा किया जाएगा. बिना ब्याज फसली कर्ज की स्कीम में लाखों नए किसानों को जोड़ा जाएगा. बिना ब्याज फसली कर्ज देने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों में इन्हें मेंबर बनाया जाएगा. ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मेंबर बनाने के लिए विशेष अभियान की घोषणा के आसार हैं. हाईटेक और मॉर्डन खेती के लिए चल रही योजनाओं में बजट बढ़ाने की घोषणा की संभावना है. ग्रीन हाउस, शेडनेट, मल्चिंग, लो टनल, फार्म पोंड के लिए बजट बढ़ेगा. इससे ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा. बड़ी तादाद में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां,क्रय विक्रय सहकारी समितियां, लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा के आसार हैं.
रिफाइनरी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने को लेकर घोषणा होगी:
बाड़मेर रिफाइनरी और प्रेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट के आसपास विकास के लिए बजट में घोषणा होगी. रिफाइनरी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने को लेकर घोषणा होगी. बजट में जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के पहले पैकेज का काम शुरू करने और इसे पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करने के आसार हैं. फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो का काम होना है. मेट्रो के अगले फेज और इसके विस्तार को लेकर भी बजट में घोषणाएं हो सकती है. बजट में जयपुर के चारों तरफ सैटेलाइट टाउन विकसित करने के लिए विकास कामों की घोषणाएं होंगी. चाकसू, बस्सी, चौमूं के लिए विकास कामों की घोषणाएं होंगी. जयपुर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर बजट में घोषणा होंगी. आगरा रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए जयपुर के सेकंड रिंग रोड बनाने की घोषणा के आसार हैं. यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी,एनएचएआई से करवाया जाना है,इसका सर्वे हो चुका है. बजट में डिफेंस इंडस्ट्री,एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगाने के लिए खास रियायतें देने की घोषणा होगी. बजट में जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान के आसार हैं. सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान की घोषणा होगी,नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे.
किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा:
किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा. बाजरा और ज्वार की एमएसपी पर खरीद,स.माधोपुर में अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट बाड़मेर में अनार कलस्टर,स.माधोपुर में अमरूद कलस्टर्स बनाकर प्रोसेसिंग की योजना, ऊंट पालकों के लिए अनुदान बढ़ाने की घोषणा संभव,पशुधन बीमा का दायरा बढ़ेगा. दुधारू और पालतु पशुओं का सस्ता बीमा करवाने की योजना, लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ेगा. मेधावी छात्राओं को हर साल स्कूटी देने की योजना का दायरा बढ़ेगा. महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता का बजट बढ़ेगा. आंगनबाड़ी वर्कर और आशा सहयोगियों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान संभव है.
प्रदेश में नए हाईवे बनेंगे,सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा:
राजस्थान में नए हाईवे बनेंगे, सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा. शहरों में नए फ्लाइ ओवर, आरओबी, आरयूबी बनेंगे. शहरों में सीवरेज, सड़क, रिंग रोड, पानी के नए प्रोजेक्ट. जर्जर स्कूल, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों की नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा हो सकती है. जीरामजी स्कीम में अब गांवों में सरकारी दफ्तरों की बिल्डिंग बनाने सहित नए काम शुरू करने की घोषणा संभव है. डॉक्टरों, नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरने की घोषणा हो सकती है. प्रदेश की मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ेगी. नए मेडिकल कॉलेजों का काम पूरा कर हर जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर काम, नए अस्पताल खोलने की घोषणा हो सकती है. नए पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल बनाने और अस्पतालों को अपग्रेड कराने की घोषणा हो सकती है.
24 घंटे बिजली देने की कार्ययोजना का एलान संभव:
24 घंटे बिजली देने की कार्ययोजना का एलान संभव है. बिजली छीजत कम करने,स्मार्ट मीटर संबंधी होगी घोषणा, नए ग्रिड सब स्टेशन-जीएसएस-बनाने की घोषणा संभव है. कम क्षमता के जीएसएस को अपग्रेड किया जाएगा. उद्योगों को समय पर और पर्याप्त बिजली देने के लिए प्रावधान संभव है. किसानों को नए बिजली कनेक्शन,नए इंडस्ट्रियल एरिया बनेंगे. किसानों की बिजली की दरें नहीं बढ़ाने की घोषणा हो सकती है. निवेशकों के लिए सिंगल विंडो स्कीम का दायरा बढ़ाकर ईज ऑफ डूइंग बिजनस को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं होगी. उद्योगों को कस्टमाइज्ड पैकेज देने के नियम और सरल बनाए जाएंगे. राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी. प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह,नए निवेश आयोजनों की घोषणा हो सकती है.
स्कूलों में नए लिंग्वा लैब शुरू करना:
शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे, जर्जर स्कूल बिल्डिंग गिराकर नए बनाए जाएंगे. नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही स्कूली किताबें उपलब्ध करवाना. स्कूलों में नए लिंग्वा लैब शुरू करना. संभाग मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा के आसार हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा संभव है. शहरों में पिंक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी,महिला औद्योगिक पार्क की घोषणा संभव है. प्रदेश के बाहर भी मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान होगा. खिलाड़ियों, महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रोग्राम, स्कूल,कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीनें लगाने की घोषणा हो सकती है.मेडिकल टूरिज्म को बढावा देने के लिए मेडिसिटी बनाने की घोषणा. हर ब्लॉक पर डायग्नोस्टिक सेंटर और डायलिसिस की सुविधा, मुख्यमंत्री फैलोशिप योजना में चयनित युवाओं की संख्या बढ़ाने पर फैसला संभव है.