राजस्थान में स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम, जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले -स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध

राजस्थान में स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम, जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले -स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध

जयपुर: राजस्थान में स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित​ किया गया. जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. सरकार और समाज दोनों का काम प्रदेश साफ रहे है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान होना चाहिए. स्वच्छता योद्धाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है. सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागना होगा. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि गलियों को साफ करने से अभियान शुरू हुआ था. सरकार ने शहर और गांव को स्वच्छ बनाने के लिए कदम उठाए. स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2 साल में हमारी सरकार के कई काम किए. कांग्रेस ने जो 5 साल में काम नहीं किया हमने 2 साल में किया. कांग्रेस जिस पार्टी के साथ चुनाव लड़ती है वो भी हार जाती है. कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी भाषा बोलता. कांग्रेस के समय पेपर लीक होता था. हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. जनता का पैसा जनता के काम में लगाया.