जयपुर : राजस्थान में पारा चढ़ने लग गया है. जिसके चलते मरुधरा तपने लगा है. राजस्थान में कई शहरों में पारा 40°C के पार चला गया है. बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर, तापमान 40.4°C दर्ज किया है. जैसलमेर, चूरू, पिलानी में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है.
प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 36°C से ऊपर है. मौसम विभाग का अलर्ट, 10-11 मार्च को हीटवेव की चेतावनी जारी की है. जैसलमेर, बाड़मेर समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी की है. अगले एक हफ्ते में तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ने के आसार हैं. जयपुर में भी गर्मी बढ़ गई है. अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज किया गया है. दिनभर तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.8°C दर्ज किया गया है.
चढ़ने लगा पारा, तपने लगा मरुधरा
-राजस्थान में कई शहरों में पारा 40°C के पार
-बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर, तापमान 40.4°C दर्ज
-जैसलमेर, चूरू, पिलानी में भी तेज गर्मी का असर
-प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 36°C से ऊपर
-मौसम विभाग का अलर्ट, 10-11 मार्च को हीटवेव की चेतावनी
-जैसलमेर, बाड़मेर समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी
-अगले एक हफ्ते में तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ने के आसार
-जयपुर में भी बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज
-दिनभर तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास
-जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.8°C दर्ज
-चढ़ने लगा पारा, तपने लगा मरुधरा, राजस्थान में कई शहरों में पारा 40°C के पार