राजस्थान में आज से शुरू होगी मावठ, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से होगी बारिश

जयपुर : राजस्थान में आज मावठ शुरू होगी, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से  बारिश होगी, उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना है. जिसके असर से आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में  बारिश होगी. 

1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हल्की बारिश होगी. 2 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 1 से 3 जनवरी के बीच प्रदेश में अतिघना कोहरा दर्ज होगा. शेखावाटी क्षेत्र में 3-4 जनवरी के बीच शीतलहर की संभावना है. वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री दर्ज होने की संभावना है.

प्रदेश में आज शुरू होगी मावठ
-पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से होगी बारिश
-उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना है एक परिसंचरण तंत्र 
-जिसके असर से आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होगी बारिश 
-1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में होगी हल्की बारिश 
-2 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क रहने की संभावना 
-1 से 3 जनवरी के बीच प्रदेश में होगा अतिघना कोहरा दर्ज 
-शेखावाटी क्षेत्र में 3-4 जनवरी के बीच शीतलहर की संभावना
-वहीं  इस दौरान न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री दर्ज होने की संभावना