सावधान निवेशक ! SEBI Check के बिना नहीं करें कोई भी भुगतान, राजस्थान पुलिस ने की विशेष एडवाइजरी जारी

सावधान निवेशक ! SEBI Check के बिना नहीं करें कोई भी भुगतान, राजस्थान पुलिस ने की विशेष एडवाइजरी जारी

जयपुर : साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर राजस्थान पुलिस ने निवेशकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी है. राजस्थान पुलिस ने SEBI Check के बिना कोई भी भुगतान नहीं करने को कहा है.

उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर फर्जी निवेश स्कीमों के जरिए लोगों को लुभाते हैं. सेबी द्वारा निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक सत्यापन सुविधा उपलब्ध है. जिसके माध्यम से यह जांचा जा सकता है कि भुगतान हेतु दिया गया यूपीआई आईडी/ बैंक खाता सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ से संबंधित है या नहीं.

कैसे करें SEBI Check (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया):
-सबसे पहले SEBI Saathi App डाउनलोड करें या SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-होमपेज पर दिए गए "SEBI Check" विकल्प पर क्लिक करें