राजस्थान से गुजरात जा रही 60 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रेलर में भरे थे शराब के सैकड़ों कार्टन

राजस्थान से गुजरात जा रही 60 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रेलर में भरे थे शराब के सैकड़ों कार्टन

अजमेरः राजस्थान से गुजरात जा रही 60 लाख की अवैध शराब जब्त की गई है. पाली आबकारी विभाग ने किशनगढ़ में 60 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी. पाली आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर शराब से भरा 16 चक्का ट्रेलर पकड़ा. बड़गांव टोल क्षेत्र पर आबकारी विभाग में कार्रवाई की. 

शराब की खेप चंडीगढ़ से अजमेर होते हुए गुजरात ले जाई जा रही थी. ट्रेलर में शराब के सैकड़ों कार्टन भरे थे, जिनकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है. पाली आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा के नेतृत्व में मनोज ढाका, प्रेमा राम और अजमेर आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. जयपुर से किशनगढ़ के बीच पीछा कर 'विशेष अभियान' के तहत शराब तस्करों को दबोचा गया.