भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ बोले- कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है, नौकरियों की लूट और डिग्रियों की लूट हुई

जयपुरः भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि पूरी दुनिया पश्चिम एशिया के युद्ध से प्रभावित है. दुनिया में 80%पेट्रोलियम उत्पाद इन्हीं खाड़ी देशों से होता है. देश में भी 80 % उत्पाद इन्हीं देशों से आते हैं. जब पीएम सभी दलों को बुलाकर टीम इंडिया की बात करते हैं. हमारे सीएम ने भी 26 मार्च को सर्वदलीय बैठक की. ठीक उसी समय अशोक गहलोत नया शब्द 'इंतजार शास्त्र' ईजाद करते हैं. डोटासरा कहते हैं पर्ची आयी है तब सर्वदलीय बैठक बुलाई. प्रतिपक्ष के नेता कहते हैं 

सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए. प्रतिपक्ष के नेता सरकार के साथ की बात करते हैं लेकिन डोटासरा और गहलोत इंतजार शास्त्र की बात करते हैं हमारे PM ने लोकसभा में LPG स्टॉक को लेकर बयान दिया था. पहले कोरोना महामारी आयी थी तब कटारिया, पूनिया और मैंने गहलोत को कोरोना महामारी में साथ देने की बात कही. हमने साथ देने का काम भी किया. कोरोना महामारी में खरीद में भी भ्रष्टाचार करने में कांग्रेस नहीं चूकी थी. 

RCA चुनाव में पुत्र की ताजपोशी कीः
गहलोत कहते हैं मंत्री पुत्रों को सरकार से अलग रहना चाहिए निश्चित रूप से सही बात है लेकिन अपने पुत्र को कांग्रेस के दूसरे नेताओं का हक मार कर उम्मीदवार बना दिया RCA चुनाव में पुत्र की ताजपोशी की. नौकरियों की लूट और डिग्रियों की लूट कांग्रेस सरकार में हुई. 92 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है. IPD टावर की बात करते हैं जब घोषणा की तो 50 करोड़ के टोकन बजट से बिना तैयारी से IPD टावर बनाने का किया. 12 मंज़िल बनी थी उनकी सरकार में अब 23 वीं मंज़िल का काम चल रहा है.   

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की गई है. भारत सरकार ने भारत में निर्मित पेट्रोल डीजल का निर्यात न हो इसलिए शुल्क लगाया है. पेट्रोल डीजल के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन चालू कर रखी है. जमाखोरों के विरुद्ध सरकार ने कारगर कदम उठाए. राज्य में 2016 तक राज्य में सिर्फ 8 मेडिकल कॉलेज थे. प्रधानमंत्री मोदी ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया. जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की कहानी आमजन के जेहन में है. कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है, कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है. सामरिक समस्या में भजनलाल सरकार अवाम के साथ खड़ी है.