जयपुरः जमवारामगढ़ से दुखद खबर सामने आई है. सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अभी पुलिस 3 लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है. महिला, छोटी बच्ची व युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उपजिला अस्पताल चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों को जयपुर SMS अस्पताल भेजा.
एक ही बाइक पर सवार होकर खवारानीजी गांव से लोडीपुरा पावटा जा रहे थे. अस्थल घुमाव में बाइक स्लीप होने से सड़क हादसा हुआ. विधायक महेंद्र पाल मीणा उपजिला अस्पताल जमवारामगढ़ पहुंचे और हादसे की जानकारी ली. विधायक महेंद्र पाल मीणा ने हादसे पर संवेदना जताई.