सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहरभर में अब दिखने लगे जगह जगह कचरे के ढेर, परकोटा में सफाई हड़ताल के चलते बिगड़ने लगी स्थिति

सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहरभर में अब दिखने लगे जगह जगह कचरे के ढेर, परकोटा में सफाई हड़ताल के चलते बिगड़ने लगी स्थिति

जयपुर: संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ की हड़ताल का आज तीसरा दिन है. शहरभर में अब जगह जगह कचरे के ढेर दिखने लगे. परकोटा में सफाई हड़ताल के चलते स्थिति बिगड़ने लगी. वहीं आज सफाई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है. 

सांगानेर जोन में सफाई  कर्मचारी विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर रहे है. आपको बता दें कि हड़ताल की मार से सफाई थम गई है.जयपुर कचरे से पटा है. सफाईकर्मियों की हड़ताल से हर ओर कचरे के ढेर होने से जयपुर की तस्वीर बदली. संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. 

सफाई कर्मचारियों का आज सांगानेर जोन में प्रदर्शन है. हड़ताल से राजधानी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई है. मुख्य सड़कें, बाजार और मोहल्लों में लगा कचरे का अंबार है. मुख्य सड़कें, बाजार, गलियां और मोहल्ले कचरे से पटे है. कचरा नहीं उठने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. सफाई कर्मियों की हड़ताल से अब चारों ओर हाहाकार मचने लगा.