SMS स्टेडियम में शौर्य संध्या का कार्यक्रम: CM भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान की भूमि शौर्य की भूमि है

SMS स्टेडियम में शौर्य संध्या का कार्यक्रम: CM भजनलाल शर्मा बोले-  राजस्थान की भूमि शौर्य की भूमि है

जयपुर : SMS स्टेडियम में शौर्य संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राजस्थान की भूमि शौर्य की भूमि है. आज राजस्थान अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है. 

राजस्थान वीर सपूतों की भूमि के लिए जाना जाता है. राजस्थान के योद्धाओं ने भारत की सीमाओं की रक्षा की है. और अपने प्राणों की भी आहुति दी है. आज भी राजस्थान के युवा सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं. सेना में भर्ती होने के लिए तत्पर रहते हैं.

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं. सीडीएस अनिल चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित है. इनके साथ विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ.प्रेमचंद बैरवा,मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, मंत्री बाबूलाल खराड़ी,सुमित गोदारा, मदन दिलावर सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यक्रम में मौजूद हैं.