जयपुर : आज फिर गिरावट से संभले शेयर बाजार में उथल-पुथल का दौर जारी रहा. कल की तरह आज भी शेयर बाजार में उथल-पुथल का दौर रहा. निचले स्तर पर तेज रिकवरी आई. BSE सूचकांक में दोपहर तक करीब 700 अंकों की मंदी आयी थी.
डॉलर की तुलना में रुपए में कमजोरी आयी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिका-इजरायल-ईरान में तनाव बढ़ने की आशंका से गिरावट आयी. BSE सूचकांक में आज कारोबारी सत्र की समाप्ति पर 117.54 अंकों का सुधार आया. 75,318.39 अंक पर BSE सूचकांक बंद हुआ.
BSE सूचकांक में आज 0.16 फीसदी का सुधार रहा. NSE सूचकांक में 41.00 अंकों की आज तेजी रही. 23,659.00 अंक पर बुधवार को NSE सूचकांक बंद रहा. NSE सूचकांक में आज 0.17 फीसदी का सुधार आया. शेयर बाजार में उथल-पुथल के चलते कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.