राजस्थान के बांधों पर भी गर्मी का असर, वाष्पीकरण बढ़ने से तेजी से कम हो रहा पानी, एक की जगह डेढ़ सेंटीमीटर पानी की खपत

राजस्थान के बांधों पर भी गर्मी का असर, वाष्पीकरण बढ़ने से तेजी से कम हो रहा पानी, एक की जगह डेढ़ सेंटीमीटर पानी की खपत

जयपुरः प्रदेश के बांधों पर भी गर्मी का असर देखने को मिला रहा है. वाष्पीकरण बढ़ने से तेजी से बांधों में पानी कम हो रहा है. बीसलपुर बांध में एक की जगह डेढ़ सेंटीमीटर पानी की खपत हो रही है. बांध से हर दो दिन में तीन सेंटीमीटर पानी की कमी हो रही है. 

जबकि 5 दिन पहले तक 2 दिन में 2 सेंटीमीटर पानी कम हो रहा था. बांध का वर्तमान जलस्तर 313.92 आरएल मीटर है. हालांकि बांध में कुल भराव क्षमता का 72 प्रतिशत पानी है. जून के अंत तक 3123.40 आरएल मीटर पानी रहेगा.