धरती पर लौटी 'अंतरिक्ष परी' सुनीता विलियम्स, स्पेसवॉक के मामले में पहले स्थान पर

धरती पर लौटी 'अंतरिक्ष परी' सुनीता विलियम्स, स्पेसवॉक के मामले में पहले स्थान पर

नई दिल्ली: अंतरिक्ष परी सुनीता विलियम्स (sunita williams ) धरती पर लौट आई हैं. सुनीता विलियम्स स्पेसवॉक के मामले में पहले स्थान पर हैं. सुनीता विलियम्स 9 बार 62 घंटे 6 मिनट की स्पेसवॉक कर चुकी हैं. 

सुनीता ने 9 बार स्पेसवॉक किया:
- सुनीता विलियम्स 16 दिसंबर, 2006 - 7 घंटे 31 मिनट
- 31 जनवरी, 2007 को 7 घंटे 55 मिनट
- 4 फरवरी, 2007 को 7 घंटे 11 मिनट
- 8 फरवरी, 2007 को 6 घंटे 40 मिनट
- 30 अगस्त, 2012 को 8 घंटे 17 मिनट
- 5 सितंबर, 2012 को 6 घंटे 28 मिनट
- 1 नवंबर, 2012 को 6 घंटे 38 मिनट
- 16 जनवरी, 2025 को 6 घंटे 00 मिनट
- सुनीता 30 जनवरी, 2025 को 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक कर चुकी हैं.

बता दें कि महज 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष गईं अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता वीलियम्स की ये यात्रा बेहद लंबी हो गई. 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद सुनीता विलियम्स ने फ्लोरिडा के तट पर सफल लैंडिंग की. 

 

सुनीता विलियम्स के साथ 3 अन्य अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी आए हैं. ये चारों एस्ट्रोनॉट्स ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में लैंड किया है.