सुप्रीम कोर्ट को आज मिलेंगे 3 नए जज, CJI सूर्यकांत 3 HC के CJ को SC के जज के रूप में दिलाएंगे शपथ

सुप्रीम कोर्ट को आज मिलेंगे 3 नए जज, CJI सूर्यकांत 3 HC के CJ को SC के जज के रूप में दिलाएंगे शपथ

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट को आज 3 नए जज मिलेंगे. SC में आज दोपहर 3:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. 3 HC के CJ सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप शपथ लेंगे. गुजरात हाईकोर्ट CJ सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट CJ देवेंद्र कुमार उपाध्याय, तेलंगाना हाईकोर्ट CJ अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है.

CJI सूर्य कांत 3 HC के CJ को SC के जज के रूप में शपथ दिलाएंगे. राष्ट्रपति ने कल सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया था. नियुक्ति को लेकर केंद्र ने कल अधिसूचना जारी की थी. 28 सितंबर को SC कॉलेजियम ने केंद्र से नियुक्ति की सिफारिश की थी. 

वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में CJI समेत जजों की संख्या 34 है. 3 जजों के आज शपथ लेने के बाद SC में जजों की संख्या पहली बार 37 हो जाएगी. सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या भी 2 से बढ़कर 3 हो जाएगी. हाल ही में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 की थी.