सांभर: 5 दिवसीय सांभर फेस्टिवल परवान चढ़ गया है. सैलानियों से नमक झील गुलजार हो गई है. फेस्टिवल के आज तीसरे दिन भी सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. आयोजन स्थल तक वाहनों की रेलमपेल नजर आ रही है. यही कारण है कि जाम की स्थिति बनी हुई है.
अभी सांभर फेस्टिवल में तीन दिनों में 5 लाख से अधिक संख्या में सैलानी पहुंचे है. सैलानियों की इतनी भीड़ और जाम की स्थिति के चलते सांभर से आयोजन स्थल तक 7 किमी की दूरी तय करने में 2 घंटे से अधिक का समय लग रहा है. पुलिस को यातायात प्रबंधन में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. फेस्टिवल की स्टालों और एडवेंचर राइड पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है.