पुरातत्व विभाग ने बढ़ाई स्मारक और संग्रहालय की टिकट दर, 1 जनवरी 2026 से होंगी लागू

पुरातत्व विभाग ने बढ़ाई स्मारक और संग्रहालय की टिकट दर, 1 जनवरी 2026 से होंगी लागू

जयपुरः पुरातत्व विभाग ने स्मारक और संग्रहालय की टिकट दर बढ़ाई है. 1 जनवरी 2026 से नई टिकट दर लागू होंगी. आमेर महल में भारतीय पर्यटक के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपए, भारतीय विद्यार्थी 50 रुपए, विदेशी पर्यटक 1000 रुपए, विदेशी विद्यार्थी 500 रुपए रखा गया है. 

इसी तरह अल्बर्ट हॉल में भारतीय पर्यटक 100 रुपए, विद्यार्थी 50 रुपए, अल्बर्ट हॉल में विदेशी पर्यटक 600 रुपए, विदेशी विद्यार्थी 300 रुपए रखा गया है. हवा महल, नाहरगढ़, जंतर-मंतर की अल्बर्ट हॉल के समान दर रखी गई है.