सरकार ने बदले 7 जिलों के जिला प्रभारी सचिव, बीकानेर में IAS देबाशीष पृष्टि की जगह IAS हेमंत गेरा को बनाया प्रभारी सचिव

सरकार ने बदले 7 जिलों के जिला प्रभारी सचिव, बीकानेर में IAS देबाशीष पृष्टि की जगह IAS हेमंत गेरा को बनाया प्रभारी सचिव

जयपुरः सरकार ने 7 जिलों के जिला प्रभारी सचिव बदले है. बीकानेर में IAS देबाशीष पृष्टि की जगह IAS हेमंत गेरा को प्रभारी सचिव बनाया गया है. चित्तौड़गढ़ में IAS वी.सरवन कुमार की जगह IAS विकास एस.भाले होंगे प्रभारी सचिव, राजसमंद में IAS केएल स्वामी की जगह IAS आरती डोगरा को लगाया प्रभारी सचिव, कोटपूतली-बहरोड में IAS अनुपमा जोरवाल की जगह IAS वी.सरवन कुमार, धौलपुर में IAS ओमप्रकाश कसेरा की जगह IAS राजन विशाल को प्रभारी सचिव लगाया गया है. 

सिरोही में IAS डॉ.प्रतिभा सिंह की जगह IAS केएल स्वामी प्रभारी सचिव होंगे. डूंगरपुर में IAS नेहा गिरी की जगह IAS नमित मेहता को प्रभारी सचिव लगाया, कल से अपने अपने प्रभार वाले जिलों में प्रभारी सचिव दौरा करेंगे. समर कंटीजेंसी प्लान,फ्लैगशिप स्कीम,विद्युत,चिकित्सा,पेयजल स्थिति की समीक्षा करेंगे. केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे. जिला स्तर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे.