जयपुर: लक्ष्मी निवास मित्तल परिवार ने राजस्थान रॉयल्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी. मित्तल परिवार के पास करीब 15,660 करोड़ रुपए की वैल्यू पर 75% हिस्सेदारी जाएगी. 18% हिस्सेदारी के साथ राजस्थान रॉयल्स में अदार पूनावाला पार्टनर बने रहेंगे.
मनोज बडाले सहित अन्य निवेशकों के पास बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. डील में पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है. डील को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अन्य संस्थाओं की मंजूरी जरूरी है.
सभी मंजूरियों के बाद सितंबर 2026 तक सौदा पूरा होने की उम्मीद है. मित्तल परिवार ने इसे क्रिकेट और राजस्थान से जुड़ाव का खास अवसर बताया. साल 2008 में पहली बार IPL चैंपियन राजस्थान रॉयल्स बनी थी.
लक्ष्मी निवास मित्तल परिवार ने राजस्थान रॉयल्स में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी:
-करीब 15,660 करोड़ रुपए की वैल्यू पर 75% हिस्सेदारी जाएगी मित्तल परिवार के पास
-18% हिस्सेदारी के साथ राजस्थान रॉयल्स में पार्टनर बने रहेंगे अदार पूनावाला
-मनोज बडाले सहित अन्य निवेशकों के पास रहेगी बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी
-डील में पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल
-डील को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अन्य संस्थाओं की मंजूरी जरूरी
-सभी मंजूरियों के बाद सितंबर 2026 तक सौदा पूरा होने की उम्मीद
-मित्तल परिवार ने इसे क्रिकेट और राजस्थान से जुड़ाव का खास अवसर बताया
-वर्ष 2008 में पहली बार IPL चैंपियन बनी थी राजस्थान रॉयल्स