जयपुरः जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश दर्ज हुई. जयपुर जिले में कुल 899 एमएम बारिश दर्ज, शाहपुरा में सबसे ज्यादा 88 एमएम बारिश दर्ज, डीडवाना-कुचामन में कुल 270 एमएम बारिश दर्ज, मौलासर में सबसे ज्यादा 48 एमएम बारिश दर्ज, सलूंबर में कुल 12.7 एमएम बारिश दर्ज, करौली में कुल 415 एमएम बारिश दर्ज, सपोटरा में सबसे ज्यादा 43 एमएम बारिश दर्ज, हनुमानगढ़ में कुल 736 एमएम बारिश दर्ज, नौहर में सबसे ज्यादा 81 एमएम बारिश दर्ज, उदयपुर में कुल 101 एमएम बारिश दर्ज, बीकानेर में कुल 347 एमएम बारिश दर्ज और हदां में सबसे ज्यादा 66 एमएम बारिश दर्ज की गई.
भरतपुर जिले में 30 अप्रैल तक 328 एमएम बारिश दर्ज, भरतपुर शहर में सबसे ज्यादा 65 एमएम बारिश दर्ज, सवाई माधोपुर में 30 अप्रैल तक 488 एमएम बारिश दर्ज, सवाई माधोपुर के बौंली में सबसे ज्यादा 67 एमएम बारिश दर्ज, जालौर में 30 अप्रैल तक 76 एमएम बारिश दर्ज, अजमेर में 30 अप्रैल तक 539.4 एमएम बारिश दर्ज, अजमेर शहर व केकड़ी में 54-54 एमएम बारिश दर्ज, धोलपुर में 30 अप्रैल तक कुल 276 एमएम बारिश दर्ज और बाड़ी में सबसे ज्यादा 91 एमएम बारिश दर्ज की गई.