जयपुरः राजस्थान में UCC लागू हो सकता है. उत्तराखंड और गुजरात के बाद राजस्थान में लागू करने के संकेत है. बीजेपी प्रदेश नेतृत्व इसे लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है. इस संबंध में सीएम का दिल्ली दौरा अहम हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक UCC को लेकर ड्राफ्ट तैयार हो रहा है. सरकार ने विधानसभा में संकेत भी दिया था, UCC पर विचार कर रही है. ड्राफ्ट कमेटी बनाने या उत्तराखंड के मॉडल का अध्ययन करने पर काम हो रहा है.
आलाकमान से इजाजत मिलते ही सामने लाया जा सकता है. राजस्थान में UCC को लेकर संसद में बिल भी आ सकता है. उत्तराखण्ड,गुजरात के बाद तीसरा राज्य राजस्थान हो सकता है. राजस्थान विधानसभा के अगले सत्र में बिल लाने के संकेत है. मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा इस मामले में बेहद खास है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी विचार-विमर्श कर सकते है.