बेमौसम बारिश से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, किसान को 72 घंटे में देनी होगी सूचना

बेमौसम बारिश से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, किसान को 72 घंटे में देनी होगी सूचना

जयपुर : कृषि विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. बेमौसम बारिश से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर बीमा क्लेम मिलेगा. क्लेम के लिए किसान को 72 घंटे में सूचना देनी होगी. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत नुकसान की भरपाई हो सकेगी.

खराबे की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 14447 पर देनी होगी. राज्य में वर्तमान में हो रही बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि, चक्रवाती वर्षा और चक्रवात से नुकसान में क्लेम मिलेगा. कटाई के बाद 14 दिन तक की अवधि तक खेत में सुखाने के लिए रखी. 

रबी की फसल खराब होने पर पर क्लेम मिल सकेगा.विभागीय अधिकारियों एवं बीमा कंपनियों को तत्काल फील्ड में सर्वे के निर्देश दिए हैं. फसल खराबे का सर्वे प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं. ताकि प्रभावित किसानों को बीमित फसलों के नुकसान का क्लेम दिलवाकर राहत दी जा सके. 

कृषि विभाग से जुड़ी बड़ी खबर 
-बेमौसम बारिश से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम
-क्लेम के लिए किसान को 72 घंटे में देनी होगी सूचना
-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत नुकसान की भरपाई हो सकेगी
-खराबे की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 14447 पर देनी होगी
-राज्य में वर्तमान में हो रही बेमौसम बरसात,ओलावृष्टि, 
-चक्रवाती वर्षा और चक्रवात से नुकसान में मिलेगा क्लेम
-कटाई के बाद 14 दिन तक की अवधि तक खेत में सुखाने के लिए रखी 
-रबी की फसल खराब होने पर पर मिल सकेगा क्लेम
-विभागीय अधिकारियों एवं बीमा कंपनियों को तत्काल फील्ड में सर्वे के निर्देश
-फसल खराबे का सर्वे प्रारंभ करने के दिए निर्देश 
-ताकि प्रभावित किसानों को बीमित फसलों के नुकसान का क्लेम दिलवाकर राहत दी जा सके