अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 10वां दिन; ट्रम्प बोले- हमने जीत हासिल की है, लेकिन यह काफी नहीं

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 10वां दिन; ट्रम्प बोले- हमने जीत हासिल की है, लेकिन यह काफी नहीं

नई दिल्ली : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 10वां दिन है. जिसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हमने जीत हासिल की है, लेकिन यह काफी नहीं है. मुजतबा के ईरानी लीडर चुने जाने पर ट्रम्प ने  निराशा जताई. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना हॉर्मुज से तेल टैंकरों को निकालेगी. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज सुरक्षित रहेगा, अमेरिका सुरक्षा करेगा. 

ईरान ने तेल आपूर्ति रोकी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मिसाइल हमले के बाद तुर्किये ने ईरानी राजदूत को तलब किया. लेबनान में 83 बच्चों की मौत, 254 घायल हो गए हैं. ट्रम्प बोले कि अगर हमने कार्रवाई नहीं की होती तो वे हम पर हमला करते. इजरायल के साथ मिलकर दुश्मन को कुचल रहे हैं. तेल कीमतों को कंट्रोल करने के सभी विकल्पों पर समीक्षा हो रही है.

वहीं डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया से ईरानी महिला खिलाड़ियों को शरण देने की अपील की करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को ईरान भेजना बड़ी मानवीय गलती होगी. जरूरत पड़ी तो अमेरिका भी उन्हें आश्रय देने को तैयार है. मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला एशियन कप से जुड़ा है. 

28 फरवरी को हमले के बाद ईरानी टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था. इसे सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में देखा गया. ईरानी मीडिया में खिलाड़ियों को ‘देशद्रोही’ बताया गया. खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठी. ट्रम्प ने कहा कि ईरान लौटने पर खिलाड़ियों की जान को खतरा हो सकता है.