जयपुरः जयपुर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन या सड़क पर गंदगी फैलाई तो ऐसा करने वालों की पहचान कर तुरंत होगी "आकाशवाणी". "आकाशवाणी" का यह सिस्टम ट्रैफिक मैनेजमेंट,वेस्ट मैनेजमेंट,इमरजेंसी रिस्पांस और सिविक अवेयरनेस में सहायक होगा.
गुजरात शहर के सूरत की तर्ज पर जयपुर शहर में जल्द पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा. इस सिस्टम के अध्ययन के लिए पिछले दिनों जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के नेतृत्व में जेडीए, नगर निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों का एक दल सूरत गया था. सूरत में अधिकारियों के इस दल ने इस सिस्टम का अध्ययन किया. अब सूरत की तर्ज पर ही यातायात सुधार के लिए पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम स्थापित करने की कवायद है.
यातायात नियमों का किया उल्लंघन या सड़क पर थूका
तो तुरंत पहचान कर की जाएगी "आकाशवाणी"
चौराहों-तिराहों पर लगाए जाने वाले स्पीकर से आएगी आवाज
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर और
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठे व्यक्ति की आएगी आवाज
यह व्यक्ति संबंधित व्यक्ति को नियमों के उल्लंघन और
सड़क पर गंदगी करने को लेकर देगा चेतावनी
इसके लिए राजधानी में जल्द किया जाएगा लागू
सूरत की तर्ज पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम किया जाएगा लागू
शहर के चौराहों व तिराहों पर लागू किया जाएगा सिस्टम
सूरत की तर्ज पर लागू किया जाएगा यह सिस्टम
ट्रैफिक मैनेजमेंट,वेस्ट मैनेजमेंट,इमरजेंसी रिस्पांस
और सिविक अवेयरनेस के लिए लागू किया जाएगा सिस्टम
जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड का हाल हुई बैठक में किया फैसला
सिस्टम स्थापित करने के लिए 20 चौराहे-तिराहों का किया है चयन
सबसे पहले रामबाग सर्किल पर स्थापित होगा यह सिस्टम
यह सिस्टम आपातकालीन स्थिति में भी होगा सहायक
साथ ही सिविक अवेयरनेंस के लिए इस सिस्टम का होगा उपयोग
रामबाग सर्किल के बाद यादगार तिराहा,नारायण सिंह सर्किल,रामबाग सर्किल,
गणेश मंदिर चौराहा,ओटीएस चौराहा,हनुमान तिराहा,
सांगानेर सर्किल,इंडिया गेट,ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा,संजय सर्किल,
रामगढ़ मोड़,त्रिवेणी नगर चौराहा,तिलक नगर मोड़,
गवर्नमेंट प्रेस चौराहा,200 फीट चौराहा,सोडाला सर्किल,
विजय द्वार,चौमूं तिराह व रेलवे स्टेशन स्थापित होगा यह सिस्टम
प्रथम चरण में इस सिस्टम को किया जाएगा कनेक्ट
यादगार स्थित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर से किया जाएगा कनेक्ट
बाद में दूसरे चरण में जब यह सिस्टम किया जाएगा स्थापित
शहर के अन्य प्रमुख तिराहों व चौराहों पर किया जाएगा स्थापित
तब इस पूरे सिस्टम को किया जाएगा कनेक्ट
यातायात पुलिस के अभय कमांड सेंटर से किया जाएगा कनेक्ट
चिन्हित चौराहों व तिराहों पर लगाए 2 आईपी बोर्न स्पीकर
सिस्टम को जल्द स्थापित करने के लिए जेडीए लेगा तकनीकी मदद
प्रदेश के सूचना तकनीक व संचार विभाग से लेगा तकनीकी मदद
विभाग के वीडियो इंटरफेस सॉफ्टवेयर का किया जाएगा उपयोग
सिस्टम स्थापित करने का जेडीए की ओर से किया जाएगा वहन
20 चौराहों-तिराहों पर सिस्टम लगाने का खर्च है 37.83 लाख रुपए
इस वर्ष 15 जुलाई तक सिस्टम किया जाएगा स्थापित
शहर के चिन्हित तिराहों व चौराहों पर किया जाएगा स्थापित