नई दिल्ली : 5 राज्यों की 823 सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में काउंटिंग शुरू हो गई है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. इसके साथ ही पांच राज्यों के चुनावी रुझान आने हुए शुरू हो गए हैं. वहीं बंगाल में आखिर में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी.
बंगाल में वोटों की गिनती शुरू:
पश्चिम बंगाल में पहला रुझान सामने आ गया है. यहां 65 सीटों पर भाजपा आगे है, वहीं TMC 57 सीटों पर आगे है.
केरलम का पहला रुझान आया सामने:
केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों का पहला रुझान सामने आया है. यहां LDF 33, UDF 39 और NDA 2 सीटों पर आगे है.
असम का पहला रुझान आया सामने:
असम में विधानसभा चुनाव के नतीजों का पहला रुझान सामने आया है. यहां बीजेपी BJP 29 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे है.
तमिलनाडु का पहला रुझान:
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों का पहला रुझान सामने आया है. यहां DMK 22, AIADMK+ 7, TVK 3 सीट पर आगे है.
पुडुचेरी का पहला रुझान:
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजों का पहला रुझान सामने आया है. यहां NDA 13 और INDI 4 और अन्य 1 सीट पर आगे है.