असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान हुआ शुरू, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात, 4 मई को होगी मतों की गिनती

असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान हुआ शुरू, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात, 4 मई को होगी मतों की गिनती

नई दिल्लीः आज असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. असम में 126, केरलम में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. शाम 5 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे. केरलम में 2.71 करोड़ और असम में 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में करीब 9.50 लाख मतदाता फैसला करेंगे. वहीं 4 मई को मतों की गिनती होगी. मतदान को लेकर हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात है.