नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में मतदान होना है. पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग होगी. तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग होगी. NDA दोनों राज्यों में सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम लगा रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC के लिए सत्ता बचाए रखने की चुनौती है. तमिलनाडु में एमके स्टालिन DMK पूरा जोर लगाएगी.
मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी. शाम 6 बजे तक जो लोग वोट डालने के लिए लाइन में लग जाएंगे. उन्हें मतदान करने का मौका मिलेगा. पश्चिम बंगाल समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में लू की चेतावनी है. ऐसे में ज्यादातर मतदाता सुबह और शाम के समय ही मतदान कर सकते है. दोपहर में तेज गर्मी के कारण मतदान कम रह सकता है.