जयपुरः राजस्थान में आज से फिर से मौसम बदलेगा. प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 19–20 मार्च को पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है.
कई जिलों में बादल छाए है. तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. बीते दिन बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में तापमान 35°C से नीचे दर्ज हुआ. मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.